Main Logo

HARYANA: राशन डिपो धारकों की हड़ताल, नए डिपो बनाने की सरकारी पॉलिसी से नाराज हैं संचालक

 | 
राशन डिपो धारकों की हड़ताल

HARYANATV24: प्रदेशभर में राशन डिपो संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। राशन डिपो संचालकों की हड़ताल के चलते अकेले बहादुरगढ़ में 2 लाख से ज्यादा नागरिकों को राशन नही मिल पा रहा है। राशन लेने लोग डिपो पर जाते हैं तो डिपो के गेट पर ताला लगा मिलता है और गेट पर 10 तारीख तक हड़ताल का बोर्ड लटका मिलता है।

राशन डिपो संचालक सरकार की नए डिपो को लेकर बनाई गई नीति से नाराज है। दरअसल पहले 600 कार्डो पर एक डिपो हुआ करता था। लेकिन अब सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए नए डिपो महिलाओं को देना चाहती है इसके लिए अब 300 कार्डो पर एक डिपो बनाया जाना है।

बहादुरगढ़ राशन डिपो एसोसिएशन के प्रधान अनूप ने बताया कि राशन कार्ड कम होने से डिपो धारक को नुकसान होगा। उपर से उन्हे समय पर पूरा राशन नही मिलता। पीओएस मशीन खराब रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राशन डिपो धारक की उम्र 60 साल होने पर लाईसेंस रद्ध करने की नीति भी बनाई है जो गलत है और इसीलिए वो हड़ताल पर हैं।

राशन डिपो की हड़ताल से लोग परेशान है। डिपो के अंदर गेहूं का स्टॉक बंद पड़ा है। अकेले बहादुरगढ़ की बात करें तो बहादुरगढ़ में 53 हजार कार्ड बीपीएल के हैं और 1475 गुलाबी कार्ड है। जिनमें 2 लाख से ज्यादा लाभार्थी रजिस्टर हैं।

सरकार की नीति के तहत बीपीएल कार्ड पर प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं और गुलाबी कार्ड पर 35 किलो गेहूं फ्री दिया जाता है। इसके साथ प्रति कार्ड एक किलो चीनी 13 रूप्ए प्रति किलो के भाव और दो लीटर सरसों का तेल 20 रूप्ए लीटर के हिसाब से दिया जाता है। गरीबों के लिए राशन की ये व्यवस्था जीवनदायिनी है।

लेकिन अब हड़ताल के दौर से डिपो के राशन पर निर्भर परिवार परेशान है। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सपना का कहना है कि वो लगातार डिपो संचालकों के सम्पर्क में है और कई डिपो पर राशन वितरण का काम शुरू भी करवा दिया है।

महिलाओं को सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार ने राशन डिपा में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी की नीति बनाई है। इसके तहत अगर झज्जर जिले की बात करें तो झज्जर जिले में 102 नए डिपो बनाए जाने हैं जिनमें 74 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और 28 सामान्य जन के लिए हैं।

फिलहाल जरूरत राशन डिपो संचालको की हड़ताल खत्म करवाने की है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राश्न मिल सके।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended