Main Logo

Haryana: कोहरे का रेड अलर्ट जारी, बारिश-कड़ाके की ठंड से होगा नये साल का स्वागत

 | 
Haryana Weather: कोहरे का रेड अलर्ट जारी

HARYANATV24: हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में विक्षोभ के प्रभाव से तीन से चार दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा और हिमपात के आसार हैं। कोहरे का दायरा भी बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों की चेतावनी जारी की है। हरियाणा-पंजाब के लिए रेड अलर्ट है।

वहीं, पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष का स्वागत वर्षा, ठिठुरन और कोहरे के बीच होगा। आइएमडी के अनुसार 29 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में वर्षा और हिमपात के आसार हैं। 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान में बारिश हो सकती है।

इसके बाद जैसे ही मौसम साफ होगा तो तापमान में भारी गिरावट आएगी व सर्दी बढ़ेगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान ने एडवाइजरी जारी की है कि दुधारू पशुओं खुले में नहीं बांधना चाहिए। ठंड का असर सब्जियों की फसल पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं, अभी तक की ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।

12 से ज्यादा ट्रेनें अंबाला में एक घंटे की देरी से पहुंचीं। जींद में छह से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। दिल्ली में एयरपोर्ट के पास दृश्यता 50 मीटर रही। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं।

फरीदाबाद-भिवानी में दो की मौत मंगलवार सुबह प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। पानीपत समेत कई जिलों में दृश्यता शून्य रही। इस कारण आठ जिलों में 16 वाहन टकराए। फरीदाबाद टक्कर के बाद हाइवा में आग लगने से एक चालक की जलने से मौत हो गई।

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले में घना कोहरा छा सकता है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended