Main Logo

Haryana: हरियाणा में घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट, 48 घंटे बाद राहत मिलने के आसार

 | 
प्रदेश के नौ जिलों में रेड व 12 में ऑरेंज अलर्ट जारी

HARYANATV24: तापमान में बदलाव के साथ ही रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाया। इसके चलते प्रदेश में सबसे ठंडा नारनौल रहा और इसका न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान नीचे जाने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही आने वाले दिनों में अभी घना कोहरा छाने के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विज्ञानियों की तरफ से घना कोहरा और ठंड अधिक होने की संभावना व्यक्त की थी। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है।

सुबह के समय सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिली। वहीं नारनौल का तापमान दो डिग्री तो भिवानी का 3.4, हिसार और पानीपत का 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को घना कोहरा छाने के साथ शीत लहर चलने और ठंडा दिन रहने कही संभावना है। इसमें वाहन चालकों से भी आराम से गाड़ी चलाने का आह्वान किया गया है।

रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले जिले

-रेड अलर्ट : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद,

-ऑरेंज अलर्ट : पंचकूला, युनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

-यलो अलर्ट : रोहतक, झज्जर

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended