Main Logo

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन अपनी इन मांगों को लेकर इस दिन करने जा रहा है चक्का जाम, आम लोगों को होगी परेशानी

 | 
इस तारीख को होगा रोडवेज का चक्का जाम

HARYANATV24: सांझा मोर्चा की रोडवेज परिसर में 24 जनवरी को होने वाली हड़ताल को लेकर बैठक हुई। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रेस सचिव पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सीता सिंह, मोहन लाल सहारण, रिछपाल सिंह संधू ने संयुक्त रूप से की और मंच संचालन चमन लाल स्वामी ने किया।

कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सांझा मोर्चा पिछले काफी समय से आंदोलनरत रहा है। सांझा मोर्चा की 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसे हर बार नकार दिया जाता है। जो कर्मचारियों की जायज मांग थी, सरकार ने भी उन मांगों को लागू करने का सांझा मोर्चा को आश्वासन दिया था।

वो भी आज तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई। चाहर ने बताया कि 24 दिसंबर 2023 को कर्मचारियों ने करनाल के अंदर मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव किया, जिसमें वहा के अधिकारियों द्वारा लिखित में 10 जनवरी से पहले सांझा मोर्चा के साथ बैठक करने का लिखित में पत्र दिया था परंतु मंत्री ने सांझा मोर्चा के साथ अभी तक बात करना भी मुनासिब नहीं समझा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended