Main Logo

Haryana: सिरसा में 50.3 पर पहुंचा तापमान, जानिए कब से मिल सकती है गर्मी से राहत

 | 
सिरसा में पारे ने लगाया अर्धशतक, 50.3 पर पहुंचा तापमान, जानिए कब से मिल सकती है गर्मी से राहत

HARYANATV24: हरियाणा के सिरसा में पारे ने अर्धशतक लगा दिया है। मंगलवार को सिरसा को दिन का तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 30 मई के बाद इस झुलसाने वाली गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल नौतपा अपना असली रूप दिखा रहा है। नौतपा के शुरू होने के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को नौतपा का चौथा दिन रहा।

इसके साथ ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 47.0 के आसपास रहा, जबकि सिरसा का दिन का तापमान 50.0 डिग्री पार कर गया है। लगातार सूर्य आग उगल रहा है। साथ ही सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाएं हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आ रही है।  

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 31 मई से 3 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ और सीमित स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां होंगी।

इस दौरान हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी होने से आंशिक रूप से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि बीच-बीच में उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। 3 जून को यह विक्षोभ इलाके से आगे निकल जाएगा। इसके बाद फिर से आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव का प्रकोप देखने को मिलेगा।
ये रहा दिन का तापमान

  • सिरसा-50.3
  • बालसमंद-49.3
  • नूंह-49.0
  • महेंदगढ़-48.8
  • पांडु पिंडारा-48.7
  • फरीदाबाद-48.4
  • झज्जर-48.2
  • रोहतक-48.1
  • चरखी दादरी-48.1

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended