Main Logo

Haryana Top10 News: पढ़ें हरियाणा की ये दस बड़ी खबरें

 | 
HaryanaTop 10

HARYANATV24: हरियाणा के सीएम मनोहर आज चंडीगढ़ में करेंगे प्रेस-कॉन्फ्रेंस

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज चंडीगढ़ में प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद अब जल्द हमे हक मिलने की उम्मीद: मूलचंद शर्मा

सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान के बाद दोनों प्रदेशों की सियासत भी गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर प्रदेश के परिवहन-खनन और उच्चत्तर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि उनकी याद में 1970 से आज तक सभी मुख्यमंत्रीयों ने एस वाई एल को लेकर मात्र राजनीति की है। ना तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह किसी ने इसे लेकर प्रयास किए थे

GST संग्रह के मामले में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के राजस्व में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जीएसटी संग्रह के मामले में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है। इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों (अप्रैल-सितंबर 2023) में, राज्य का कुल कर संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 27,155 करोड़ रुपये की तुलना में 32,076 करोड़ रुपये हो गया है, जो 18.3% की वृद्धि दर्शाता है।

सोनीपत जिला प्रदूषण के मामले में बना नंबर-1, 299 पहुंचा AQI

वायु प्रदूषण ज्यादा ना बड़े और राजनीतिक मुद्दा ना बने। इसके लिए पहले ही अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सोनीपत की हवा इतनी ज्यादा खराब हो जाएगी। इसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। सोनीपत जिला जहां एजुकेशन और खेलों में नंबर वन होता था। वहां आज के समय सोनीपत में वायु प्रदूषण में नंबर वन है। सोनीपत में एक्यूआई 299 पर है ,जो हरियाणा के जिलों में सबसे ज्यादा है।

युवक सुसाइड मामले में परिजनों ने प्रदर्शन कर सीएम का फूंका पुतला

हिसार में लव-मैरिज के बाद सुसाइड करने वाले युवक के परिजनों ने सिविल अस्पताल से आईजी चौक तक प्रदर्शन किया। आईजी कार्यालय चौक पर परिजनों व ग्रामीणों ने हरियाणा के सीएम का पुतला फूंका और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ कर रोष भी जताया। वहीं परिजनों ने चेतावनी दी अगर 3 दिनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसके बाद करनाल में सीएम आवास का घेराव करेंगे।

9 अक्टूबर तक गिरफ्तारी से बचे कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर

पानीपत के समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वारंट को रद्द करने की हाई कोर्ट से मांग की है। हाई कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई 9 अक्टूबर तक स्थगित करते हुए याची को प्रतिदिन जांच में शामिल होने के लिए ईडी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी वारंट पर अमल न करने का भी आदेश दिया है।

साइबर आपराधियों ने महिला से ठगे 95 हजार

जिले की एक महिला को साइबर ठगों ने निशाना बनाकर 95 हजार रुपये ठग लिए थे। जिसमें पीड़िता की शिकायत पर साइबर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर पैसे वापिस करवा दिए। लगभग खो चुका धन वापिस पाकर महिला काफी खुश थी। उसने साइबर पुलिस का आभार प्रकट किया।

पानीपत: 4 दिन से लापता किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव

पानीपत जिले के गांव बापौली के पास एक गांव से लापता 14 साल के किशोर का शव चार दिन बाद बरामद हुआ। किशोर का शव गांव के ही गन्ने के खेतों में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। शव गला-सड़ा हुआ था। इतना ही नहीं, उसके पैर और पेट को कुत्तों ने खाया हुआ था। क्षेत्र में फैली बदबू से शव पड़े होने का पता लगा। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया।  

तंवर व चित्रा ने ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने वीरवार को आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार की बौखलाहट बताया और कहा कि इसी साल होने वाले पांच राज्यों के अंदर चुनाव हैं और ज्यादातर राज्यों में भाजपा हार रही है। 

अभय चौटाला का बड़ा बयान

इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने मुखर  होकर भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी से मिला हुआ है। 2024 के चुनाव में हुड्डा भाजपा की ही मदद करने वाले हैं, क्योंकि वह जेल में नहीं जाना चाहते हैं। इसका उदाहरण हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में पहले ही देख लिया गया था।

भैंस ने तीन पैर वाले कटड़े को दिया जन्म

तहसील क्षेत्र के करसोला गांव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां भैंस ने बिना पैरों का कटड़ा पैदा किया है। जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। हालांकि कटड़ा पूरी तरह स्वस्थ है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended