हरियाणा की सब्जी मंडियां बंद, हड़ताल पर गए आढ़ती, लोगों की परेशानी बढ़ी
HARYANATV24: हरियाणा की सब्जी मंडियों के सभी आढ़ती हड़ताल पर चले गए हैं। मांगों को लेकर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को शुरू हो गई।
नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के अनुसार सरकार द्वारा फलों व सब्जियों को लेकर लगाए जाने वाली मार्केट फीस के नए नियम विरोध में हड़ताल की जा रही है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। इससे फल व सब्जियों को लेकर संकट पैदा हो जाएगी।
आढ़तियों की हड़ताल से सब्जी विक्रेताओं व लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले साल 20 दिसंबर को भी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस हड़ताल में सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द मांगे नहीं मानी तो आंदोलन चलाने को मजबूर होना पड़ेगा।
वहीं, अगर एक दिन की हड़ताल रहती है तो कुछ ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। वहीं हड़ताल अनिश्चतकालीन रही तो सभी के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। फिलहाल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की वीरवार को बैठक हो चुकी है और अब शनिवार को हड़ताल की जा रही है। सब्जी मंडी में 150 के करीबन आढ़ती है जो पूरी तरह से हड़ताल में शामिल हैं।
पानीपत मंडी से सब्जियां उत्तर प्रदेश व दिल्ली जाती है। जो शनिवार को नहीं जाएगी। दिल्ली से केवल फल व हरी मिर्च आती है, जो नहीं आएगी।वहीं सब्जी विक्रेताओं ने हड़ताल को देखते हुए स्टाक जमा करना शुरू कर दिया है। इससे आगे सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।