Main Logo

Haryana: विजीविल्टी 10 मीटर से भी कम, पांच जिलों में टकराए वाहन, घने कोहरे होने की चेतावनी

 | 
HaryanaWeatherUpdate

HARYANATV24: प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अति घना कोहरा छाया। दृश्यता 10 मीटर से कम रहने पर पांच जिलों में वाहन टकराए और इन हादसों में एक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक अति घना कोहरे की चेतावनी जारी की है।

रात के तापमान में ठहराव आने के साथ ही दिन का तापमान गिरने लगा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम हो रहा है। अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी। पहले अधिकतर जिलों में औसतन अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा था, लेकिन सोमवार को अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हिसार-महेंद्रगढ़ में शिमला से ज्यादा ठंड रही। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और हिसार के बालसमंद का 5.6 डिग्री रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सब्जियों की फसल पर भी असर पड़ने लगा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अभी उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र।

कैथल और करनाल के अलावा पश्चिमी व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में दो दिन के लिए कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट रहेगा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended