Main Logo

Haryana Weather: बारिश से भीगी सर्दी, इन जिलों में जमकर बरसे बादल, जानें आगे का मौसम

 | 
HaryanaWeatherUpdate

HARYANATV24: मौसम ने करवट ली। कई जिलों में वर्षा की बूंदें गिरीं। बूंदों ने कोहरे की चादर ओढ़ी सर्दी को भिगोया। सर्दी भीगी तो किसानों के अरमान पलकों पर उतर आए। सर्द मौसम में गिरीं बूंदों से अच्छी फसल की आस बंधी। आशा यह भी जागी कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही रहेगा।

बता दें कि जनवरी माह में 14 दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। पूरे माह कोहरा छाया रहा। इससे पहले 2015 में आठ दिन तक ऐसे कोहरा छाया था और ठंड रही थी। बुधवार सुबह अचानक से कोहरा छाने के साथ ही हल्की वर्षा शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई वर्षा पूरा दिन होती रही।

हिसार के अलावा यमुनानगर, रोहतक, करनाल, पानीपत, झज्जर में वर्षा हुई। भिवानी का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को नौ जिलों में ओरेंज अलर्ट और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि मौसम में हुए बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, मगर अधिकतम तापमान कुछ कम जरूर हुआ। साथ ही इस वर्षा से पैदावार भी अच्छी होने की उम्मीद है। गेहूं के लिए अलावा अन्य फसलों के लिए यह भी वर्षा फायदेमंद रहेगी।

ओरेंज अलर्ट

अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद यलो अलर्ट पंचकूला, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी। रोहतक में सोनीपत रोड पर वर्षा के दौरान छाता लेकर सड़क पार करती महिला।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended