Haryana Weather: प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे की संभावना, 13-14 जनवरी को छा सकते हैं बादल
HARYANATV24: अभी आने वाले दिनों में सीवियर कोल्ड डे की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को तापमान में गिरावट के चलते फतेहाबाद के एडब्ल्यूएस के न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच गया।
वहीं मौसम विज्ञानियों ने 13 व 14 को हलके बादल छाने की संभावना व्यक्त की है। इस ठंड का असर पशुओं पर साफ देखने को मिल रहा है। हिसार के चंडीगढ़ रोड स्थित सरसौद गांव में ठंड के चलते करीब 80 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसमें कटड़ा-कटड़ी ज्यादा है।
पूवाई हवाएं चलने और मौसम में नमी चलते धुंध नहीं होने और बादलवाई के चलते पिछले नौ दिन से धूप नहीं निकली थी। सालों बाद ऐसा मौसम होने पर लोग ठंड से परेशान थे। मगर बुधवार को दोपहर को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। शाम को शीत लहर चलने से दोबारा से ठंड बढ़ गई।
वहीं प्रदेश में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे कोहरा छा सकता है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव के चलते शीत लहर चलने और ठंड बढ़ने के चलते पशु उसको सहन नहीं कर पा रहे हैं।
इससे सरसौद गांव में पिछले कई दिनों में मौत हुई। पशुपालन विभाग के वेटनरी डाक्टर ठंड का प्रकोप मानते हुए इलाज करने में लगे है। पशु पालकों को भी समझाया जा रहा है।
हलके बादल छाने की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल भी संभावित है।