Main Logo

Haryana Weather: मौसम ने ली करवट! प्रदेश में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी

 | 
बारिश का येलो अलर्ट

HARYANATV24: मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर कायम है। ऐसे हालात में अब अक्टूबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत बदलाव की स्थिति से हो रही है। इसके तहत रविवार और सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है।

मौसम परिवर्तन का प्रभाव कुछ ही क्षेत्रों में दिखने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है लेकिन मौसम परिवर्तन का प्रभाव कुछ ही क्षेत्रों में दिखने की संभावना है। इसका मुख्य कारण ताजा पश्चिमी विक्षोभ का राज्य में कमजोर रहना बताया जा रहा है।

तकनीकी रूप से देखा जाए तो इस विक्षोभ से बनने वाला चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान व उसके आसपास ही रहने के कारण इसका बहुत अधिक असर हरियाणा व अन्य उत्तर भारतीय राज्यों को नहीं मिल पा रहा। हालांकि राज्य में अक्टूबर का लगभग आधा पखवाड़ा औसत वर्षा के लिहाज से लगभग सूखा ही गुजरा है।

वहीं अब दो दिन तक राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा संभावित है। मानसून की विदाई के बाद शुरू हुए नए सीजन के लिहाज से इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 5.6 एमएम की तुलना में केवल एक एमएम वर्षा को औसत से 82 प्रतिशत गिरावट के रूप में रेखांकित किया गया है।

अब कैसा मौसम

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर भारत में दो दिन हल्की बारिश गतिविधियां संभव हैं। 19 अक्टूबर की अवधि तक राज्य में औसत वर्षा स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इससे अगले सप्ताह वर्षा के लिहाज से मौसम कुल मिलााकर शुष्क रहने की संभावना है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended