Main Logo

Haryana Weather: इस तारीख से मौसम में होगा बदलाव, अगले तीन दिन बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

 | 
एक मार्च से मौसम में बदलाव, अगले तीन दिन बारिश के आसार; जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

HARYANATV24: मौसम में एक मार्च से फिर से बदलाव होगा। इससे तीन दिन तक वर्षा के आसार हैं। वर्षा के साथ ओलावृष्टि से किसान डरे हुए हैं। मौसम में बदलाव के चलते रात के ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते रात के तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है।

बीच में हवाएं नहीं चलने के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया था। अभी हल्की गिरावट होने के कारण करनाल का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और हिसार का 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है।

इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से एक मार्च से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

एक मार्च रात से तीन मार्च के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद चार मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended