हरियाणा: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक होगी बारिश

HARYANATV24: मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। सोमवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार कम रही। अब मंगलवार से तीन दिन तक वर्षा होने के आसार है। मौसम विज्ञानियों ने वर्षा होने से दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दिन के समय धूप खिलने के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री के आस पास चल रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की हुई है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना है। अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते तीन फरवरी रात से मौसम में बदलाव होना शुरू होगा और पांच फरवरी तक वर्षा की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र में बूंदाबांदी के अलावा मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिन के समय धूप खिलने से अभी 20 डिग्री के आस पास अधिकतम तापमान चल रहा है। वहीं वर्षा से यह तापमान कम होने की संभावना है।