Main Logo

Haryana Weather: सर्दी-कोहरे का सितम जारी, ये जिला रहा शिमला से भी ठंडा, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

 | 
HaryanaWeatherUpadate

HARYANATV24: मकर संक्रांति के बाद की सर्दी सितम बढ़ता जा रहा है। हालात ये कि प्रदेश के महेंद्रगढ़ का तापमान गिरकर 0.7 डिग्री है तो हिसार का 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि शिमला का चार डिग्री तो जम्मू का 2.3 और चुरु का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल का शिमला हो या जम्मू व राजस्थान का चुरू, इनका तापमान हरियाणा के जिलों से कम है। वहीं, मौसम में बदलाव के चलते मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे कई जगह हादसे हुए झज्जर में कोहरे के कारण सुबह आठ बजे झज्जर-रोहतक मार्ग पर गुढ़ा फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए एक ट्रक के साथ ईको गाड़ी की टक्कर हो गई।

जींद में खुले में सो रहे 22 वर्षीय पंजाब के काठगढ़ निवासी रामफल की मौत हो गई। आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा नीचे जाने की संभावना है। इससे पहले 12 और 15 जनवरी को 0.4 डिग्री तक तापमान जा चुका है।

इधर, खिली धूप तो पंख खुले... हाड़ कंपाती ठंड में आमतौर पर मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार दोपहर को धूप खिली तो पक्षियों के भी पंख खुलते दिखाई दिए।

रेड अलर्ट

अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी यलो अलर्ट : जींद, पानीपत, सोनीपत, राेहतक, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, झज्जर

सरसों की फसल पर असर तो गेहूं की रुक सकती है। हल्की ग्रोथ तापमान के नीचे जाने से सरसों पर असर ज्यादा आया है। तापमान ज्यादा नीचे होने से वह काला पड़ने लगेगा।

जिस सरसों वाली फसल में पानी लगा होगा उस पर असर कम आएगा। इसी प्रकार गोभी, मूली, पालक और गाजर को छोड़ कर बाकी सब्जियों पर इस ठंड का असर आएगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डा. जीतराम ने बताया कि गेहूं में इस ठंड के चलते उसकी ग्रोथ पर हलका असर हो सकता है।

हिसार में अगले सात दिन मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। गुरुवार और शुक्रवार को पारा छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है तो शनिवार और सोमवार को सात डिग्री तक जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान छह से लेकर दस डिग्री तक गिर सकता है तो वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 20 से 23 डिग्री तक जा सकता है।

वहीं करनाल शहर की बात करें तो यहां का भी न्यूनतम पारा छह डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है।

अब अगर अंबाला जिले की बात करें तो यहां का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक नीचे आने की संभावना है तो वहीं अधिकतम पारा 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended