Main Logo

Haryana Weather: बारिश का येलो अलर्ट जारी, कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल

 | 
Rain yellow Alert

HARYANATV24: मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा में 18 से 19 सितंबर के बीच लिए बारिश को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इसके साथ ही हिसार में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते रविवार को बारिश होती रही। पूरे राज्य में सितंबर के पहले पखवाड़े में औसत वर्षा स्तर सामान्य से कम बना रहने का अनुमान है।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

राजस्थान के साथ लगते बालसमंद क्षेत्र में भी सात एमएम वर्षा हुई। दिन में हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों की तरफ से अभी 18 सितंबर तक बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जाहिर की गई।

राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हिसार में रविवार को दिन में हुई बारिश का रिकॉर्ड आठ एमएम दर्ज किया गया है।

बारिश से धान किसान परेशान

वहीं, ज्यादा बारिश होने के कारण धान किसानों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। मंडी में धान ले जा रहे किसानों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों का धान भीग जा रहा है।

कुछ ढेरियां खुले में पड़ी थीं जिसे किसानों और आढ़तियों ने तिरपाल से ढक लिया। सड़कों की मरम्मत और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended