Haryana: Nayab Saini के किन मंत्रियों को मिला दुष्यंत चौटाला और अनिल विज सहित इन नेताओं का दफ्तर?
HARYANATV24: हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद बुधवार को सभी नए मंत्रियों को दफ्तर भी अलॉट कर दिया गया। हरियाणा सचिवालय ने सभी नए मंत्रियों को ऑफिस अलॉट किए हैं।
दुष्यंत चौटाला का दफ्तर कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता को अलॉट हुआ है। जबकि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद पार्टी में दूसरा स्थान रखने वाले पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का दफ्तर फरीदाबाद के बडखल से विधायक औरन अब मंत्री बनी सीमा त्रिखा को दिया गया है।
कमल गुप्ता का पुराना दफ्तर असीम गोयल को अलॉट हुआ है। वहीं पर कमलेश ढांडा का दफ्तर अभय सिंह यादव को मिला। जबकि ओपी यादव का दफ्तर बिसंबर वाल्मिकी को अलॉट किया गया।
अनूप धानक का ऑफिस महिपाल ढांडा के हिस्से में आई है। वहीं देवेन्द्र बबली का दफ्तर संजय सिंह को दिया गया है। संदीप सिंह का दफ्तर सुभाष सुधा को दिया गया। जबकि 12 मार्च को शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों को उन्हें उनका पुराना दफ्तर ही मिला है।