Main Logo

हरियाणा की झांकी का कर्तव्य पथ पर दिखा अद्भूत नजारा, 'मेरा परिवार-मेरी पहचान' थीम पर आधारित

 | 
'मेरा परिवार-मेरी पहचान' थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी

HARYANATV24: आज 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 'मेरा परिवार-मेरी पहचान' थीम पर हरियाणा की झांकी निकाली गई।

हरियाणा की झांकी का कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए तीसरी बार चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी द्वारा किया गया। हरियाणा ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहले ही देश भर में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

डीजी बराड़ ने बताया कि झांकी में राखी गढ़ी में मिले प्राचीन सभ्यता के खजाने को दर्शाया गया है। झांकी में परिवार पहचान पत्र के जरिए लाभार्थियों के दरवाजे पर सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ प्रदान करने का डिजिटल प्लेटफार्म दिखाया गया है।

फूलों की खेती के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के अवसरों को भी दर्शाया गया है। झांकी में सबसे आगे हाथ में टेबलेट लिए एक छात्रा को दर्शाया गया है, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमीनी स्तर पर डिजिटल इंडिया मुहिम को मूर्त रूप देने की सोच के अनुरूप राज्य की सफलता का प्रतीक है।

झांकी में विकसित हरियाणा में मेट्रो प्रणाली, शहरी विकास का अनूठा मॉडल, औद्योगिकीकरण, IT हब के रूप में पहचान बना चुका हरियाणा, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में अग्रणी हरियाणा की तस्वीर प्रदर्शित की गई है। बराड़ ने कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रही है।

गत वर्ष गणतंत्र दिवस पर हरियाणा ने ' अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव' थीम पर भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप को लेकर झांकी प्रदर्शित की थी। इससे पहले, हरियाणा खेलों में अपनी उपलब्धियों को दर्शाते हुए 'खेलों में नंबर वन हरियाणा' थीम पर अपनी झांकी प्रदर्शित कर चुका है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended