Main Logo

पंजाब-हरियाणा में लू का रेड अलर्ट, पारा 45 पार, HEATWAVE से हाल बेहाल

 | 
पंजाब में लू का रेड अलर्ट: 10 जिलों में पारा 44 पार, लुधियाना का समराला 46.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म

HARYANATV24: पंजाब में प्रचंड गर्मी का कहर लगातार जारी है। दिनोंदिन पारा चढ़ रहा है और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गर्म हवाओं की वजह से राज्य के 10 से ज्यादा जिलों का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। शनिवार को भी लुधियाना जिले का समराला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.1 दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है। 
दिन के साथ रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गौरतलब है कि लुधियाना में मई महीन में 11 साल पहले इतनी गर्मी पड़ी थी। मौसम विभाग ने इसी बीच चार जिलों मानसा, बठिंडा, मुक्तसर व फाजिल्का के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

रविवार व शनिवार को इन जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा, जो बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक है। यही कारण है कि विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में पंजाब व हरियाणा के मौसम शुष्क ही रहने वाला है, जिसके चलते इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतर जगहों पर तापमान 45-46 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है।

इसी तरह हीट वेव के चलते पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान 47 डिग्री तक भी पहुंचा सकता है। कुछ हिस्सों में मामूली बारिश भी हुई है, लेकिन उससे गर्मी से कुछ राहत नहीं मिली है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended