हिसार रहा चुरु से भी ठंडा, कोहरे ने किया परेशान, बढ़ेगी ठंड, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट
HARYANATV24: हिसार का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह राजस्थान के चुरु जिले से भी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान में मंगलवार को 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में और ज्यादा तापमान में नीचे जाने की संभावना व्यक्त की है।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं, वातावरण में नमी के चलते काफी जगह पर कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों वर्षा की संभावना नहीं है।
मगर ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 8.8 और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम में बदलाव के तापमान मंगलवार को दोनों तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री तक पहुंच गया।
राजस्थान के चुरु जिले की बात करें तो उसका न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री हैं। इसी प्रकार प्रदेश के करनाल जिले का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विज्ञानियों की बात करें तो जीटी बेल्ट के जिलों के मौसम में नमी होने के कारण वहां कोहरा छा रहा है। हिसार व आस पास के जिलों नमी नहीं होना कोहरा नहीं होने का कारण है।
पिछले सात दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। अब सुबह व शाम के समय ठंड भी अधिक हो रही है। शाम पांच बजे के बाद सूर्य अस्त होने के बाद ठंड भी बढ़ रही है। रात के समय तापमान में और गिरावट आ रही है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।