Main Logo

नफे सिंह राठी हत्याकांड की होगी CBI जांच, विधानसभा में गृहमंत्री अनिल विज ने की बड़ी घोषणा

 | 
विधानसभा में गृहमंत्री अनिल विज ने की बड़ी घोषणा, नफे सिंह राठी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच

HARYANATV24: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह की हत्या मामले में जांच अब सीबीआई करेगी। यह घोषणा हरियाणा विधानसभा में गृहमंत्री अनिल विज ने की है। अभय चौटाला ने सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की थी।

परिजनों के बीच धरने पर अभय चौटाला पहुंचे। अभय ने कहा लोकल पुलिस के अधिकारी ने हमले का इनपुट दिया था, लेकिन फिर भी पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों की पुलिस सुरक्षा बढ़ा रही है।

चौटाला ने आगे कहा कि सरकार पीड़ितों को सुरक्षा नही दे रही है। जिसके बाद सदन में गृहमंत्री के बयान से नाराजगी व्यक्त की। पोलिटिकल एफआईआर के बयान पर अभय चौटाला झल्ला उठे।

कहा कि शर्म आनी चहिए कि उन्होंने सदन में क्या कहा है। क्या भाजपा से जुड़े लोगों को साजिश कर किसी की भी हत्या करवाने का हक है। अभय ने साफ लफ्जों में कहा है कि नफे सिंह की हत्या से उनकी पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है।

राठी के भांजे राकेश के बयान पर पुलिस ने अब सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें पूर्व विधायक नरेश कौशिक का नाम भी शामिल है। पुलिस अब इस हत्याकांड की हर पहलु से जांच करने में जुट गई है। बता दें नफे सिंह पर हमला तब हुआ जब वह बराही गांव से बहादुरगढ़ आ रहे थे।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended