Main Logo

International Gita Mahotsav 2023: ब्रह्मसरोवर में इस दिन से होगा आयोजन

 | 
गीता महोत्सव का ब्रह्मसरोवर में इस दिन से होगा आयोजन

HARYANATV24:  अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में असम कल्चरल विलेज में असम प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगी।

इस सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए असम सरकार की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन का निर्माण कर असम कल्चरल विलेज का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आयोजन सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक चलेंगे और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस वर्ष असम पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है।

इस राज्य की तरफ से 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन की स्थापना की जाएगी। इस पेवेलियन में असम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सजाया जाएगा और दूर-दराज से आने वाले पर्यटक व यात्री असम प्रदेश की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।

असम सरकार के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से अधिकारियों का दल तैयारियां क रने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र पहुंचा है। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि असम सरकार की तरफ से पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन के अंदर असम कल्चरल विलेज बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस विलेज में असम सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी, शिल्पकला, खान पान व टेरिबल क्षेत्र के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोविनियर मुख्य आकर्षण रहेंगे। पार्टनर राज्य होने के कारण असम प्रदेश का पेवेलियन मुख्य आकर्षण रहेगा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended