जींद: गांव पौली में 70 एकड़ पराली जलकर हुई राख, राजस्थान भेजी जानी थी
Updated: Nov 22, 2023, 11:23 IST
| 
HARYANATV24: जींद के जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में चारे के लिए रखी 70 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।
सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। पौली गांव निवासी कुलबीर ने बताया कि उसने चारे के लिए 500 एकड़ पराली खरीद कर एक खेत में एकत्रित की थी।
कुछ दिन बाद उसे काटकर राजस्थान भेजा जाना था लेकिन अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही उसे मिली तो उसने फोन पर फायर बिग्रेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। गनिमत रही कि आग ज्यादा नही फैल पाई नही तो और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था।
आग लगने से उसे लगभग 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। किसान से प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।