Main Logo

Kisan Andolan: भाकियू चढू़नी गुट करेगा हरियाणा में दो घंटे सड़कें जाम, आपात बैठक में फैसला

 | 
भाकियू चढू़नी गुट कल करेगा हरियाणा में दो घंटे सड़कें जाम

HARYANATV24: हरियाणा में भाकियू चढू़नी गुट गुरुवार को प्रदेश भर में दो घंटे दोपहर 12 से दो बजे तक सड़कें जाम करेगा। दातासिंह वाला बॉर्डर पर आंदोलन में दिल्ली कूच के चलते एक किसान की मौत के बाद ऑनलाइन कौर कमेटी की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया है।

पहले प्रदेश भर में तहसील स्तर पर केंद्र सरकार के पुतले फूंकने का ऐलान किया गया था, जिसे अब वापस लेकर सड़कें जाम करने का फैसला लिया गया। चढू़नी ने वीडियो संदेश भी जारी किया तो वहीं अन्य संगठनों को भी इसमें भागीदार होने व शांतिपूर्ण सड़कें जाम करने का आह्वान किया है। प्रशासन को भी सख्ती न करने के लिए चेताया गया है।
 

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली कूच को टाल दिया। उन्होंने किसानों को संबोधित किया और कहा कि सभी यूनियन नेताओं के साथ गुरुवार को चर्चा करने के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। तब तक के लिए सभी किसानों को बॉर्डर से दूरी बनाने की अपील की। इसके बाद किसान लौटने लगे हैं।

हरियाणा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियो ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस को चारो तरफ से घेर लिया। इसके बाद पथराव के साथ लाठी, गंडासे से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसमें लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended