Main Logo

जानिए हरियाणा के मौसम का पूरा अपडेट,कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 | 
file photo

हरियाणा : मौसम विभाग ने राज्‍य में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। अंबाला यमुनानगर पंचकूला व करनाल सहित विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा देखी गई। सबसे अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान झज्जर में दर्ज किया गया। ज्यादातर क्षेत्रों में 6 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक छह अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है। वहीं, 7 और 8 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में गिरवाट देखने को मिलेगी। बारिश के बाद लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अब तक बाढ़ से प्रभावित 606 गांव और 33 शहरों में बीमारी को लेकर हालात बिगड़ गए हैं।

इन जिलों में किया गया अलर्ट जारी

हरियाणा के जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है, यहां अधिकतम 15 एमएम बारिश हो सकती है।

 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended