Main Logo

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड मिला, यूनिवर्सिटी परिसर में खुशी का माहौल

 | 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड मिला, यूनिवर्सिटी परिसर में खुशी का माहौल

HARYANATV24: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ए प्लस प्लस ग्रेड से नवाजा गया है जिसको लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है और सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 13 से 15 सितंबर को किए गए निरीक्षण के आधार पर कुवि को 3.56 के स्कोर से ए प्लस प्लस ग्रेड दिया गया है। यह ग्रेड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए दिया गया है।

तीन दिवसीय निरीक्षण के बाद नेक टीम का परिणाम तीन चार महीने बाद जारी किया गया है जो की 30 प्रतिशत निरीक्षण पर निर्भर करता है और 70 प्रतिशत विश्वविद्यालय द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों पर निर्भर करता है।

इससे पहला विश्वविद्यालय वर्ष 2017 से ए प्लस ग्रेड था अब ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने पत्रकार वार्ता की तो इसके लिए शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी है उन्होंने कहा कि सभी के मिलकर किए गए सार्थक प्रयासों से ही है संभव हो पाया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended