Main Logo

करनाल में इस दिन होगा लखपति दीदी महासम्मेलन, PM करेंगे लाइव संबोधन,CM मनोहर लाल होंगे मुख्यअतिथि

 | 
करनाल में लखपति दीदी महासम्मेलन

HARYANATV24: करनाल की नई अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।

यहां पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली से लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया व सुनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करनाल लोकसभा क्षेत्र से महिलाओं को शामिल करने की तैयारी है।

अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्य मंच पर 30 गुणा 12 फुट आकार की स्क्रीन लगाई गई है। जिससे लोग प्रधानमंत्री का सीधा संबोधन सुन सकें। दोनों ओर तीन-तीन छोटी स्क्रीन अलग से लगाई गई हैं।

यहां दोनों ओर प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुए प्रदर्शित की गई है। स्थल के दोनों तरफ दस-दस स्टाल लगाए गए हैं।

बताया कि एसएचजी ड्रॉन दीदी द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तीन तकनीकी सत्र-लखपति लिवलीहुड प्लान, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय विकास योजना एवं वैधानिक आवश्यकताएं आयोजित किए जाएंगे। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended