Main Logo

नारनौल:लव मैरिज पर बवाल, एक ही गांव-गौत्र होने पर एतराज, थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

 | 
लव मैरिज पर बवाल

HARYANATV24: हरियाणा में महेंद्रगढ़ के अटेली थाना अंतर्गत आने वाले गांव तिगरा से एक युवक और युवती फरार हो गए। लड़की के बरामद न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने आज अटेली थाना के बाहर धरना दिया। उनमें रोष है कि 3 दिन से लड़का-लड़की का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी। दूसरी ओर युवक-युवती के नोएडा के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह करने का सर्टिफिकेट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों एक ही गौत्र से हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

जानकारी अनुसार गांव तिगरा की 18 वर्षीय लड़की 22 अगस्त को कोचिंग करने के लिए अटेली गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आई। जिस पर लड़की की मां ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि तिगरा गांव का ही प्रमोद नामक युवक बेटी को भगा ले गया है। दोनों एक ही गांव और एक ही गोत्र के हैं।

Love Marriage

पुलिस में मामला दर्ज होने के 2 दिन बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा है। ग्रामीणों में इसको लेकर रोष है। ग्रामीण आज अटेली थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पुलिस को समय रहते हुए सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस उनको बरामद नहीं कर पाई। पुलिस की कार्य प्रणाली से ग्रामीण खफा हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लड़का वे लड़की दोनों एक ही गोत्र के हैं। इसलिए उनकी शादी भी जायज नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों ही गांव से अपने घर से जेवरात और पैसे लेकर गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक लड़का में लड़की को पुलिस बरामद नहीं कर लेती तब तक वह थाने के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे।

गांव के ग्रुप में वायरल हो रहा है शादी का सर्टिफिकेट वहीं दूसरी ओर इस मामले में दोनों की शादी की सर्टिफिकेट मिलने के बाद नया मोड़ आया है। दोनों ने नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। जिसका सर्टिफिकेट उन्होंने भेजा है। यह शादी का सर्टिफिकेट गांव के ग्रुप में वायरल हो रहा है।

 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended