Main Logo

हरियाणा के इन किसानों के खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि की राशि, ये किसान रह गए वंचित

 | 
हरियाणा के पौने 14 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि की राशि

HARYANATV24: प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के रूप में हरियाणा के 13 लाख 75 हजार किसानों को धनराशि मिली है। इनमें 48 हजार 434 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 10 दिनों के भीतर अपना ईकेवाईसी अपडेट करवाया है। इसके बावजूद प्रदेश में अभी भी ईकेवाईसी, भूमि रिकॉर्ड और आधार का सत्यापन न करवाने पर पांच लाख किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रह गए हैं।

कृषि विभाग के अनुसार 15 नवंबर की सुबह तक प्रदेश के 13 लाख 75 हजार 801 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए पात्र माना गया। उन्हें बाद दोपहर सम्मान निधि जारी होने का संदेश मोबाइल पर दिया गया।

बुधवार शाम को हरियाणा के 13 लाख 75 हजार 801 किसानों के खातों में 275 करोड़ 16 लाख 2 हजार रुपये जारी कर दिए गए। प्रदेश में सबसे अधिक सम्मान राशि हिसार जिले के किसानों को मिली है, जिन्हें 22 करोड़ 99 लाख 78 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री का बड़ा उपहार बताया है और कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने में जुटे हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended