हरियाणा में एक दिन के लिए बदला स्कूलों का समय, दुर्गा अष्टमी पर सुबह दस बजे खुलेंगे स्कूल
Apr 15, 2024, 17:18 IST
| ![Schools Will Open In Haryana At 10 Am On Durga Ashtami On April 16](https://haryanatv24.com/static/c1e/client/108883/uploaded/376986141137890bb7e77f021416d955.jpg)
HARYANATV24: हरियाणा में मंगलवार को एक दिन के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के चलते शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। स्कूलों के समय में बदलाव केवल मंगलवार को होगा।
स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे तक पढ़ाई होगी। यह समय शिक्षकों और बच्चों के लिए समान है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।