Main Logo

हरियाणा का ये जिला रहा शिमला-जम्मू से भी ठंडा रहा, बूंदाबांदी की संभावना

 | 
शिमला-जम्मू से भी ठंडा रहा हरियाणा का ये जिला

HARYANATV24: मौसम में कुछ दिनों से तेजी से परिवर्तन हो रहा है। प्रदेश में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई हैं। प्रदेश का महेंद्रगढ़ जिला हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा रहा।

महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार राजस्थान के साथ लगते हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने दिनों में प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञानियों की मानें तो 22 दिसंबर की रात से आंशिक बादलवाई के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएडी) ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला का तापमान 9.2 डिग्री तक रहा। इसी प्रकार जम्मू का तापमान भी 6.4 डिग्री रहा। प्रदेश के नारनौल का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में रात के समय ठंड अधिक होने के चलते 24 घंटे में ही गुरुग्राम का तापमान 2.8 डिग्री तक नीचे गया।

इसके अलावा नारनौल का 2.6 डिग्री, हिसार का 1.5 डिग्री, रोहतक का 1.9 डिग्री, सिरसा का 1.8 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान नीचे गया।

पश्चिमी विक्षोभ का मैदानी इलाकों में आंशिक असर मौसम में बदलाव के साथ ही 22 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी आंशिक रूप से पड़ सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

पश्चिमि विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended