Top 5Haryanvi Songs: इनदिनो सबको खूब भा रहें हैं ये 5 हरियाणवी गानें, देखें हिट लिस्ट
हरियाणवी गीतों ने देश भर में धूम मचाई हुई है। इनमें से कुछ गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। पार्टियों और शादियों में इनके बिना रौनक ही नहीं जमती है। बात करते हैं उन टॉप फाइव गीतों की जो लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं।
1) रावसाहब
हरयिाणवी गीतों का अंदाज कुछ अलग ही है। हिट लिस्ट की बात करें तो हरियाणा के एल्विश यादव का रावसाहब इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। एल्विश इन दिनों बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर इतना फेमस हो रहा है कि हर कोई इस पर रील बना कर इंस्टाग्राम पर डाल रहा है। लोगों में इसका अलग ही क्रेज दिख रहा है।
2) जले
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का गाना जले भी ट्रेंडिंग पर चल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 59 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को शिवा चौधरी ने गाया है। सपना चौधरी के गानों को देश भर में काफी पसंद किया जाता है। इस गाने ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है। सपना ने कई हिंदी फिल्मों में भी अपने गानों से धूम मचाई है।
3) हरियाणा हुड
हरियाणा हुड गाने की बात की जाए तो आजकल यह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इरशाद खान (Irshad Khan) के इस गाने ने यूट्यूब पर 40 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। इस गाने के माध्यम से हरियाणा के हिप हॉप म्यूजिक का कल्चर लोगों में बना हुआ है। यह एक रैप सॉन्ग है जिसका म्यूजिक काफी एट्रक्टिव है। सोशल मीडिया पर यह छाया हुआ है। इस गाने को आप अक्सर पार्टियों में सुनते हुए देखेंगे।
4) कित से
हरियाणा के हिप हॉप कल्चर की बात करें तो कित से सॉन्ग ने लोगों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस गाने ने भारतीय लोक संगीत (Indie Folk) में लोकप्रियता हासिल कर ली है। गाने को मोहितो ने इतनी खूबसूरती से गाया है कि आप इस गाने पर वाइब करने से खुद को रोक ही नहीं पाओगे। Nyn Music ने इस गाने को कमपोज किया है। इसका म्यूजिक काफी आकर्षित करता है।
5) मेरा बाबा भोला
हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया, पंजाबी सिंगर निंजा और बिल्ला बलेरो का यह गाना भोलेनाथ को समर्पित है। इस सॉन्ग का भी अलग ही क्रेज दिख रहा है। यह एक रैप सॉन्ग है जिसको बड़े ही धार्मिक रूप से दर्शाया गया है। इसकी शूटिंग बनारस में की गई है। सावन के पावन महीने में रिलीज हुआ यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।