हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, चार दिन बाद फिर छाएंगे बादल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
HARYANATV24: हरियाणा में ठंड का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। वहीं, कल भी लोगों ने ठंड महसूस की।
इसी के साथ प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। अभी तापमान कम होने से रात के समय शीतलहर चलने के कारण ठंड है।
दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20 को पार कर गया है। वहीं मौसम विज्ञानियों की तरफ से 13 फरवरी से आंशिक बादल रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उनकी तरफ से अभी वर्षा की संभावना व्यक्त नहीं की गई। मौसम में परिवर्तन के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है।
वीरवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में दिन के समय धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। इसी प्रकार करनाल का न्यूनतम तापतान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया।
प्रदेश के बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान आठ-नौ डिग्री के आस पास है जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के पार कर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में बीच-बीच में शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रह सकती है। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13-14 फरवरी के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादल रहने की भी संभावना है।