Main Logo

Weather Updates: हरियाणा के इन 6 जिलों में रेड अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, इस दिन होगी बूंदाबांदी

 | 
HaryanaWeatherUpdate

HARYANATV24: मौसम में लगातार परिवर्तन के साथ ही 26 जनवरी को छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन ठंडा रहेगा। मौसम विज्ञानियों की ओर से अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है। गुरुवार को सिरसा की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने एक फरवरी के आस पास हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बूंदाबांदी के साथ 30 व 31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

रेड अलर्ट : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत,

ओरेंज अलर्ट : पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद,

यलो अलर्ट : महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended