पंजाब पुलिस से भिड़ी भिवानी में महिलाएं: एक केस में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि को पकड़ने आयी थी,महिलाओं ने उठाए डंडे, आरोपी फरार
हरियाणा के भिवानी के गांव प्रेम नगर में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि को गिरफ्तार करने पहुंची पंजाब पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस SHO रमेशचंद्र अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को सुरक्षित गांव से निकाला गया। वही इस मामले में जांच में जुटी हुई हैं।
बता दे कि गांव प्रेमनगर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नर सिंह कई मामलों में अपराधी है। उस पर पंजाब में भी मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस मंगलवार को आरोपी नरसिंह को गिरफ्तार करने गांव पहुंची, लेकिन आरोपी नरसिंह के परिवार की महिलाओं ने पुलिस के सामने लाठी डंडे लेकर अड़ गई। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ बहस हुई। वही आरोपी नरसिंह फरार हो गया।
इस मामले में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि पंजाब के संगरूर में गांव प्रेमनगर के नरसिंह के खिलाफ़ पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ। पंजाब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव प्रेमनगर पहुंची थी। लेकिन आरोपी को बचाने के लिए महिलाओं ने पुलिस से भीड़ गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्यवाही कर रही हैं।