Main Logo

Yamunanagar: लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज, 907 वाहनों के किए गए चालान

 | 
Yamunanagar: लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज, 907 वाहनों के किए गए चालान

HARYANATV24: पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे थे। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आईजी यातायात एवं हाईवे की ओर से लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस नियम के तहत भारी वाहन चालकों को बाईं लेन में चलना होता है।

ईएसआई रमेश कुमार व एपीओ सुरेश पाल कर्मचारियों के साथ पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर एमटी करेहड़ा खुर्द के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक चालक लेन नंबर एक व दो बार-बार बदल रहा था। ट्रक को बड़ी लापरवाही से जिग जैग चला रहा था, जिससे पीछे से आने वाले वाहन के टकराने का खतरा बन जाता है।

चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका गया। उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई। चालक की पहचान सहारनपुर के गांव तलहेडी निवासी शौकीन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सदर यमुनानगर थाना में केस दर्ज कराया गया।

आईजी यातायात एवं हाईवे की ओर से लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 10 जनवरी को इस संबंध में पुलिस की ओर से भी जानकारी दी गई। हालांकि केस दर्ज की कार्रवाई पहली बार ही हुई है। समय-समय पर लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। जनवरी माह से अब तक यातायात थाना पुलिस ने लेन चेंज का उल्लंघन करने वालों के 907 चालान किए हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended