Main Logo

Himachal: अयोध्या के लिए HRTC ने 6 रूटों के लिए किया आवेदन

 | 
अयोध्या के लिए एचआरटीसी ने छह रूटों के लिए किया आवेदन

HARYANATV24: अयोध्या के लिए बसें चलाने को एचआरटीसी ने 6 रूटों के लिए आवेदन कर दिया है। यातायात प्रबंधक दिल्ली की फील्ड रिपोर्ट के बाद निगम ने रूट परमिट हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना और नालागढ़ से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी।

दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। दिल्ली से अयोध्या की 732 किलोमीटर की दूरी बसें 13 घंटे में तय करेंगी। अयोध्या के लिए पहली बस सेवा नालागढ़ से शुरू करने की योजना है।

बस में चालक दिल्ली और अयोध्या में बदलेंगे। यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर बस को खानपान के लिए रोका जा सकता है। दिल्ली के आनंद बिहार टर्मिनल से बस सुबह 7:45 से पहले रवाना करने की योजना है, क्योंकि इसके बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें नियमित अंतराल में अयोध्या के लिए रवाना होती हैं। अयोध्या धाम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

फील्ड रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल से अयोध्या के लिए छह रूटों के लिए आवेदन कर दिया गया है। यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर बसें अयोध्या पहुंचेंगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के रोजाना या साप्ताहिक संचालन पर फैसला होगा। - रोहनचंद ठाकुर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक
अयोध्या के लिए सवारियों की संख्या चुनौती
लंबी दूरी के रूट पर सवारियों की संख्या चुनौती बन सकती है। अधिकांश लोग लंबी दूरी के लिए रेलयात्रा को प्राथमिकता देते हैं। फील्ड रिपोर्ट में रोजाना के स्थान पर साप्ताहिक या 15 दिन में एक बार बस संचालन का सुझाव दिया गया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended