Main Logo

Actress कंगना की राजनीति में एंट्री हुई कंफर्म, BJP की लोकसभा टिकट से इस सीट पर लड़ेगी चुनाव

 | 
राजनीति में कंगना की एंट्री हुई कंफर्म, लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

HARYANATV24: भाजपा के स्थानीय नेताओं की गुटबाजी का फायदा इस बार भी किसी नए चेहरे को मिल सकता है। चंडीगढ़ सीट के लिए कई बड़े चेहरों की चर्चा हो रही है। इनमें से अभिनेत्री कंगना रनौत भी एक हैं। तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान उनसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद उनके पिता अमरदीप रनौत ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कंगना भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

हालांकि चुनाव किस सीट से लड़ेंगी यह फाइनल होना बाकी है। कंगना के पिता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर माहौल गर्म हो गया है। चंडीगढ़ में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चा तीन लोकसभा क्षेत्रों से हो रही है। पहली सीट इनमें चंडीगढ़ ही है। इसका कारण यह है कि कंगना ने चंडीगढ़ में रहकर स्कूली शिक्षा ग्रहण की है।

उन्होंने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है। यहीं से मॉडलिंग की दुनिया में जाने का सपना भी बुना। इस वजह से उनका शहर से नाता रहा है। उनका परिवार भी चंडीगढ़ में रहा है।

हालांकि कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं। साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा और भाजपा के प्रति झुकाव भी उनके नाम चर्चा में आने का कारण बन रहा है।

इससे उनको लोकल कनेक्ट कर भाजपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। साथ ही चंडीगढ़ में बड़ा वर्ग हिमाचल प्रदेश का रहता

कंगना का नाम मथुरा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भी नाम चल रहा है। मथुरा से अभी अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद है। आयु सीमा को देखते हुए अब भाजपा इस सीट से किसी दूसरे चेहरे की तलाश में है। स्टार के बदले स्टार से इसकी पूर्ति हो सकती है।

वहीं, दूसरी कंगना के मूल निवास मंडी की सीट भी एक विकल्प है। लोकल होने की वजह से यहां भी भाजपा उन्हें मौका दे सकती है। अभी इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों के नेताओं की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। भाजपा में तो यह वर्षों से चली आ रही है। इसी वजह से 2014 और फिर 2019 के चुनाव में अभिनेत्री किरण खेर को चेहरा बनाया गया। किरण खेर को भी चंडीगढ़ निवासी होने का फायदा मिला था।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended