Main Logo

भारत वापस लौटी पाकिस्तान गई अंजू, नसरुल्लाह से शादी करके बन गई थी फातिमा

 | 
प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू भारत वापस लौटी

HARYANATV24: पाकिस्तान नसरुल्लाह के प्यार में गई अंजू भारत वापस लौट आई है। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई। फिलहाल, अभी वह बीएसएफ के कैंप में है। वहीं से उसकी पहली तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है।

दरअसल, नसरुल्लाह और अंजू के बीच अफेयर चल रहा था। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी।

अंजू और अरविंद की शादी साल 2007 में हुई थी। अरविंद का धर्म क्रिश्चियन है, जबकि अंजू हिंदू है। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म बदल लिया था।

दरअसल, अंजू के बच्चे अरविंद के पास हैं और उन्होंने साफ कहा है कि अंजू को मिलने नहीं देंगे। हाल ही में नसरुल्लाह ने खुलासा किया था कि अंजू ने बच्चों पर उन्हें पहले झूठ बोला था।

नसरुल्लाह ने दावा किया कि अंजू ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा था। नसरुल्लाह ने कहा कि सीमा हैदर और अंजू के मामले की तुलना न की जाए।

नसरुल्लाह ने बताया कि बाद में अंजू ने खुलासा किया कि उसकी एक बड़ी बेटी भी है। नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू अकेले पाकिस्तान आई और वाघा बॉर्डर से खैबर पख्तूनख्वा तक पहुंच गई। नसरुल्लाह ने दावा किया कि अंजू का उसके पति अरविंद से 10 साल से विवाद चल रहा है। अरविंद अभी अंजू को तलाक नहीं दे रहा है। हम एक-दूसरे से प्यार करते थे और इसी वजह से अंजू ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।

नसरुल्लाह ने बताया कि उन्हें काफी गिफ्ट भी मिले हैं। नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू यह सोचकर नहीं आई थी कि वह पाकिस्तान में इतने लंबे समय तक रहेगी। इसलिए उसे जाना पड़ा है। अंजू के दस्तावेज तैयार हैं और भारत यात्रा के बाद वह वापस पाकिस्तान लौट आएगी। बच्चों को पाकिस्तान लाने पर नसरुल्लाह ने कहा कि यह अंजू के हाथ में है कि वह क्या करती है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended