Main Logo

Assembly Election Result: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस से आगे निकली BJP,राजस्थान और MP में भाजपा को बहुमत

 | 
Assembly Election Result 2023

HARYANATV24:  Assembly Election Result 2023 Live चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं, जिसे हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे। 

Vidhan Sabha Election result 2023 Live News Updates;

3 Dec 20239:39:36 AM

Assembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर

 Assembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई है। भाजपा को 45 तो कांग्रेस 43 सीट पर आगे है।

3 Dec 20239:34:34 AM

Assembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकली

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अब कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा 40 तो कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है।

3 Dec 20239:31:42 AM

Madhya Pradesh Election Result 2023 शिवराज बोले- मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी

रुझानों के बाद शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने को तैयार है।

3 Dec 20239:24:22 AM

Madhya Pradesh Election Result 2023 छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे हुए

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे चल रहे है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है।

3 Dec 20239:18:39 AM

Telangana Election Result 2023 तेलंगाना के सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे

तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:16:21 AM

Election Results 2023 LIVE: एमपी और राजस्थान में भाजपा को बहुमत

भाजपा को एमपी और राजस्थान में बहुमत मिल गया है। एमपी में भाजपा को 117 तो कांग्रेस 90 पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा को 105 तो कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है।

3 Dec 20239:11:59 AM

Election Results 2023 LIVE राजस्थान में भाजपा 4 सीट पर आगेः चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा 4 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे है।

3 Dec 20239:06:03 AM

Election Results 2023 LIVE: मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों 91 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:57:36 AM

Rajasthan Election Result 2023 BJP ने राजस्थान के रुझानों में बुहमत पाया

Rajasthan Election Result 2023 राजस्थान के रुझानों में BJP ने बुहमत पा लिया है। भाजपा 199 में से 100 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है।

3 Dec 20238:53:34 AM

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। कांग्रेस 40 सीटों तो भाजपा 30 सीटों पर आगे है।

3 Dec 20238:45:49 AM

Telangana Election Result 2023 तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब

तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब पहुंच गई है। तेलंगाना में कांग्रेस को 55 सीटे तो बीआरएस 35 सीटों पर आगे है।

3 Dec 20238:43:12 AM

Madhya Pradesh Election Result 2023 मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा को एमपी में 75 तो कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 50 पर आगे है।

3 Dec 20238:36:47 AM

Assembly Election Results 2023 LIVE मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उलटफेर

एमपी और छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस आगे निकल गई है। राजस्थान में दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

3 Dec 20238:34:12 AM

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमाल

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। भाजपा को 30 तो कांग्रेस 29 सीट पर आगे है।

3 Dec 20238:31:14 AM

Assembly Election Results 2023 LIVE राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकली

Election Results 2023 LIVE राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकल गई है। एमपी में भाजपा को 58 और कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 48 सीटों पर आगे है।

3 Dec 20238:27:43 AM

Madhya Pradesh Election Result 2023 नतीजों से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा

Madhya Pradesh Election Result 2023 नतीजों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है| कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं, 130 प्लस सीटें आने वाली है। 

3 Dec 20238:20:58 AM

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 23 सीटें

 Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस को 23 सीटें और भाजपा 18 सीटों पर है।

3 Dec 20238:19:00 AM

Madhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा को 230 में से 45 सीटें मिलती दिख रही है।

3 Dec 20238:17:27 AM

Telangana Election 2023: तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त

तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस को 15 तो बीआरएस को 12 सीटें मिलती दिख रही है।

3 Dec 20238:14:49 AM

Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को शुरुआती रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

3 Dec 20238:10:46 AM

ंAssembly Election Results 2023 राजस्थान और एमपी में भाजपा-कांग्रेस में कांट की टक्कर

Assembly Election Results 2023 राजस्थान और एमपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांट की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और भाजपा को एमपी में 18 सीटें और राजस्थान में भी दोनों को 20 सीटें मिल रही है।

3 Dec 20238:08:29 AM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा आगे

शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को दो तो कांग्रेस को तीन सीटें मिली है।

3 Dec 20237:58:13 AM

Vidhan Sabha Election result 2023 live नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने मनाना शुरू किया जश्न

Vidhan Sabha Election result 2023 live चार राज्यों के चुनावी परिणाम आने से पहले ही  दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनने लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता संगीत और नृत्य करते दिख रहे हैं।

3 Dec 20237:27:55 AM

कांग्रेस तेलंगाना में जीतेगी 75-95 सीटे: मल्लू रवि

Election Results 2023 LIVE:  तेलंगाना चुनाव के फैसले के दिन हैदराबाद में कांग्रेस नेता मल्लू रवि ने दावा किया है कि कांग्रेस राज्य में 75-95 सीटें जीतेगी। बीआरएस को 15-20 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 6-7 सीटें मिल सकती हैं।

3 Dec 20237:24:16 AM

एमपी में 135 से 175 के बीच में सीटें जीतेगी कांग्रेस: पीसी शर्मा

Chunav Results 2023 Live: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जल्द ही सामने होंगे। इस बीच भोपाल में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का कहना है कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में 135-175 सीटें जीतेगी।

3 Dec 20237:21:39 AM

आज सच्चाई की जीत होगी: कांग्रेस कार्यकर्ता

VidhanSabha Chuanv Result 2023: विधानसभा चुनावों की गिनती से पहले, एक कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के सामने खड़ा है। उसने दावा किया कि आज सच्चाई की जीत होगी।

3 Dec 20236:40:48 AM

नतीजों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर फोड़े पटाखे

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थक कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और जमकर पटाखे फोड़े।

3 Dec 20236:26:12 AM

हैदराबाद में बढ़ी सुरक्षा

Telangana Chunav Result 2023 LIVE: हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।

3 Dec 20236:24:40 AM

नतीजों के बाद अगली पारी खेलने की तैयारी में कांग्रेस

Chunav Results 2023 LIVE: चार राज्यों के परिणाम आज आ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने तैयारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के लिए चार केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय करेंगे। इनमें अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चौहान, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं।

3 Dec 20236:20:20 AM

Election Results 2023 LIVE: जल्द शुरू होगी मतगणना

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के लिए मतगणना शुरू होने का दिन नजदीक है। जल्द ही मतगणा शुरू होगी।

3 Dec 20235:59:35 AM

तेलंगाना में केसीआर और कांग्रेस आमने सामने

Election Results 2023 LIVE: अन्य राज्यों की तरह  तेलंगाना में भी चुनाव परिणामों को लेकर काफी उत्साह है। यहां केसीआर ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के पसीना बहाया है तो राह में चुनौती बनकर कांग्रेस खड़ी है।

3 Dec 20235:20:31 AM

कुछ ही समय में होगी मतगणना

Assembly Election Results 2023 LIVE मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती रविवार को सुबह सात बजे से शुरू होगी और देर शाम तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी कि किस राज्य में किसके पक्ष में जनादेश रहा है।

3 Dec 20234:04:22 AM

Election Results 2023 LIVE: मतगणना की सभी तैयारियां हुई पूरी

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार प्रदेशों के नतीजे आज घोषित होंगे। मतगणना को लेकर सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। काउंटिंग सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के लिए आज का दिन खास है। हर राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होगा, ऐसी कयासें लगाई जा रही हैं। 

3 Dec 20232:52:27 AM

Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में

बाकी चार राज्यों में से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है और मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है। तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्ता में है।

3 Dec 20231:46:23 AM

मिजोरम में कल होगी मतगणना

Mizoram Election Result 2023 Live मिजोरम की मतगणना भी 3 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन इसे 4 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया क्योंकि ईसाई बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है।

3 Dec 202312:46:29 AM

आज सुबह आठ बजे शुरू होगी गिनती

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

2 Dec 202311:44:12 PM

Rajasthan Result Live: रंधावा ने कही ये बड़ी बात

 कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उम्मीदवार जोश में हैं। हमें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है। हमारा नेतृत्व मजबूत है।

2 Dec 202310:26:12 PM

Election Results 2023 LIVE: गहलोत का दावा- राजस्थान में कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस कल आने वाले चुनावी नतीजों में स्पष्ट बहुमत पाएगी।

2 Dec 202310:23:52 PM

Assembly Election Results 2023 LIVE राजस्थान में मतगणना से पहले ही कांग्रेस ने रणनीति तैयार की

राजस्थान में कल होने वाली मतगणना से पहले ही कांग्रेस ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक की।

2 Dec 202310:08:15 PM

Election Results 2023 LIVE कांग्रेस ने चारों राज्यों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल आने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

2 Dec 20239:52:49 PM

Election Results 2023 LIVE: मध्यप्रदेश मे भाजपा की ही सरकार बनेगीः सिंधिया

 Election Results 2023 LIVE मध्यप्रदेश में कल आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत का दावा किया है। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी और शिवराज के कामों को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।

2 Dec 20238:59:02 PM

Election Results 2023 राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में होगा कड़ा मुकाबला

राजस्थान के चुनावी परिणाम कल आने हैं। एग्जिट पोल की माने तो राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला होगा।

2 Dec 20238:55:52 PM

Election 2023 Results LIVE मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रिजल्ट यहां देखें

Election 2023 Results LIVE मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रिजल्ट कल आने वाले हैं। कल यहां सबसे पहले नतीजे दिखेंगे।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended