Main Logo

किसान आंदोलन: सोनीपत में दिल्ली बॉर्डर सील, वैकल्पिक मार्गों पर जाम में फंस रहीं रोडवेज बसें

 | 
सोनीपत में दिल्ली बॉर्डर सील;

HARYANATV24: किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब और हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर सील है। इससे सभी वर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वैकल्पिक मार्गों पर भारी जाम है। इससे रोडवेज बसें और अन्य वाहन बंद हैं। हालात यह है कि चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालों के कई घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं।

बॉर्डर पर की गई किलेबंदी के कारण दिल्ली से संपर्क लगभग टूटा सा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ छह दिन में करीब 100 शोरूम बंद हो गए हैं। यही नहीं मॉल, पेट्रोल पंपों पर भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ के ढाबों, रेस्तरां और होटलों का कामधंधा भी प्रभावित है।

दिल्ली कूच को लेकर 13 फरवरी को शंभू बाडॅर पर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव को देखते हुए दिल्ली और सोनीपत पुलिस ने कुंडली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया था। सरकार और किसानों के बीच बातचीत पर सबकी नजर बनी हुई है।

इस बीच केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट से लेकर कुंडली बार्डर तक करीब छह किलोमीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के कामधंधे प्रभावित हैं। करीब 100 शोरूमों पर ताला लटक चुका है। संचालकों का कहना है कि बॉर्डर सील होने से ग्राहक नहीं आ रहे। इससे मजबूरन ताला लगाना पड़ रहा है। कामगारों को कई किलोमीटर पैदल ही सफर तय करना पड़ रहा है।

किराया वही, फेरा बढ़ा, जाम से हालत खराब
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब और हरियाणा दिल्ली बॉर्डर को सील किया गया है। जिसके चलते बसों को चंडीगढ़ जाने के लिए वाया यमुनानगर व दिल्ली जाने के लिए वाया नरेला भेजा जा रहा है। इन मार्गों पर पहले से ही जाम होने के कारण बसें भी जाम में फंस रही हैं।

चंडीगढ़ जाने वाली बसों को 30 किलोमीटर अतिरिक्त जाना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे अधिक लग रहे हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended