Main Logo

किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-NCR की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी,बैरिकेड से हो रही परेशानी किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-NCR की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी,बैरिकेड से हो रही परेशानी

 | 
 किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-NCR की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी;

HARYANATV24: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर मार्च और अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बार्डर पर बैरिकेड लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। इस कारण डायवर्जन किया गया है।

ट्रैफिक डायवर्जन के कारण नोएडा से दिल्ली जाने वाले चालकों को परेशानी हो रही है। कालिंदी कुंज, चिल्ला बार्डर, डीएनडी पर यातायात का दबाव है। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित है। 

यातायात पुलिस का कहना है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें। असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जा सकते है। हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने इससे पहले कमांड कंट्रोल सेंटर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बता दें, किसान मोर्चा ने आह्वान किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की कतार खड़ी की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि उनके इस ट्रैक्टर मार्च से किसी को परेशानी नहीं होगी। हम शांतिपूर्वक तरीके से मार्च को निकालने वाले हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended