Main Logo

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए।

महिला मेंबर्स वाले सदन में ऐसा कभी नहीं देखा,

 | 
भाजपा सांसदों ने स्पीकर से राहुल की शिकायत की

स्मृति बोलीं-राहुल ने सदन में फ्लाइंग किस का इशारा किया:महिला मेंबर्स वाले सदन में ऐसा कभी नहीं देखा, ये उस परिवार के लक्षण

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में 40 मिनट स्पीच दी। - Dainik Bhaskar

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में 40 मिनट स्पीच दी।

लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया।

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए।'

उन्होंने कहा कि यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है।

ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।'

दरअसल, राहुल गांधी आज सबसे पहले बोले।

उन्होंने मणिपुर पर 'भारत माता की हत्या' वाली बात कही जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया।

स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा।

इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

स्पीकर से राहुल की शिकायत
भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है।

राहुल ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान 35 मिनट तक अपनी बात रखी।

भाजपा सांसदों ने स्पीकर से राहुल की शिकायत की। यह फोटो मुलाकात के वक्त का है।

भाजपा सांसदों ने स्पीकर से राहुल की शिकायत की। यह फोटो मुलाकात के वक्त का है।

यह भाजपा महिला सांसदों की चिट्ठी है। इन्होंने लिखित शिकायत की।

यह भाजपा महिला सांसदों की चिट्ठी है। इन्होंने लिखित शिकायत की।

राहुल ने 35 मिनट स्पीच दी, PM के लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है

राहुल लोकसभा में स्पीच देने के बाद चले गए। उन्हें राजस्थान जाना था।

राहुल लोकसभा में स्पीच देने के बाद चले गए। उन्हें राजस्थान जाना था।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended