Main Logo

Haryana: CM के OSD जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, दूसरी बार छोड़ा CMO

 | 
CM मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा

HARYANATV24: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने की संभावना पहले से थी।

जवाहर यादव ने दूसरी बार मुख्यमंत्री कार्यालय छोड़ा और ओसडी के पद से त्यागपत्र दिया है। करीब एक साल तक भाजपा संगठन में काम करने के बाद करीब दो माह पहले ही जवाहर यादव की मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी हुई थी।

बताया जाता है कि जवाहर यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सरकारी पद छोड़कर पूरा समय बादशाहपुर क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया है। चुनाव तक जवाहर यादव भाजपा संगठन में भी कोई जिम्मेदारी ले सकते हैं।

बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा में ही टिकट चाहने वालों की लंबी सूची है। यहां पूर्व मंत्री राव नरबीर समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended