Main Logo

हरियाणा कांग्रेस नया साल-नई रणनीति के साथ उतरेगी मैदान में, CM मनोहर के गढ़ से शुरू होगी पहली रैली

 | 
नया साल-नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी हरियाणा कांग्रेस

HARYANATV24: तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिलों के दौरे पर निकलेंगे।  राजनीति के गढ़ माने जाने वाले दो बड़े जिलों सिरसा व जींद में रैलियां करने के बाद हुड्डा हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन कर जहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे, वहीं नए साल में सत्तारूढ़ भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार की नाकामियों को लेकर आंदोलन खड़ा करेंगे।

पहले चरण में सात जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन तय किए जा चुके हैं। इन कार्यकर्ता सम्मेलनों के साथ-साथ विधानसभा स्तरीय जन आक्रोश रैलियां चलती रहेंगी। हुड्डा की टीम ने हिसार व झज्जर में दो राज्य स्तरीय बड़ी रैलियां करने के कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गढ़ करनाल से करेंगे। साल 2023 का समापन कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली से होगा। 31 दिसंबर को हुड्डा यहां इस साल की आखिरी जन आक्रोश रैली करेंगे। 

इससे पहले सिरसा में किसान मजदूर जन आक्रोश रैली और सफीदो में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा चुका है। जन आक्रोश रैलियों व कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से हुड्डा अपने पुराने कार्यकर्ताओं तथा साथियों की पार्टी में भी वापसी कराएंगे। पांच जनवरी को पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा की कांग्रेस में वापसी कराई जा रही है।

नए साल के पहले दिन हुड्डा करनाल जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करेंगे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरुद्ध कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सरदार त्रिलोचन सिंह कांग्रेस में काफी सक्रिय हैं। त्रिलोचन सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे का नेता माना जाता है।

पांच जनवरी को नारनौल में होगा कार्यक्रम 

पांच जनवरी को नारनौल जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जबकि छह जनवरी को गुरुग्राम जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया है। इन सम्मेलनों में हुड्डा के साथ-साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के अलावा संबंधित जिले के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

कहां-कहां होगी जन आक्रोश रैली

बादली से कुलदीप वत्स विधायक हैं, जिन्होंने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में बड़ा ब्राह्मण सम्मेलन कराने में अहम भूमिका निभाई है। चार फरवरी को फरीदाबाद जिले की तिगांव विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रैली रखी गई है। हुड्डा 10 फरवरी को कलायत हलके की जन आक्रोश रैली करेंगे। 11 फरवरी को होडल की जन आक्रोश रैली रखी गई है।

18 फरवरी को महेंद्रगढ़ में जन आक्रोश रैली 

होडल हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान का विधानसभा क्षेत्र है। 18 फरवरी को महेंद्रगढ़ की जन आक्रोश रैली है। इस दौरान 17 फरवरी को हिसार में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा तथा 24 फरवरी को झज्जर में राज्य स्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हुड्डा, दीपेंद्र और उदयभान पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही गठबंधन सरकार के समक्ष चुनौतियां पेश करने का काम करेंगे।

 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended