Main Logo

Haryana: चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला को झटका, JJP प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

 | 
जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

HARYANATV24: एक के बाद एक झटके झेल रही जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्यों में शुमार निशान सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा उन्होंने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला को संबोधित करते हुए लिखा। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए यह सबसे बड़ा झटका है। मिली जानकारी के मुताबिक सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को लिखे अपने पत्र में निशान सिंह ने कहा कि मैं निजी कारणों से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अपनी जिम्मेवारियों का निरवाहन करने में असमर्थ हूं। अत: आपसे निवेदन है कि जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें।

विधायक सिहाग ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

अभी बीते दिन ही हिसार के बरवाला से जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ दिया। सिहाग ने कहा अभी पार्टी में बने रहेंगे। पद छोड़े हैं पार्टी नहीं छोड़े।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मार्फत कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है और आने वाले किसी भी दिन वो औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह एक समय में इनेलो के दिग्गज नेता हुआ करते थे, लेकिन टोहाना में ओपी चौटाला के दोहते कर्ण कुनाल सिंह के साथ हुए मतभेदों के बाद उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने दुष्यंत चौटाला के साथ अलग राह पकड़ते हुए जजपा का गठन किया था।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended