Main Logo

पंजाब: BJP की SAD के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात, सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

 | 
 पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

HARYANATV24: पंजाब की 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनव लड़ेगी।

पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।

ऐसा माना जा रहा था कि गठबंधन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अकाली दल के साथ बातचीत चल रही थी। परंतु शिअद की कोर कमेटी ने राजनीति से ऊपर सिद्धांतों को रख कर सारा गुणा-गणित बिगाड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा-शिअद के गठबंधन की राह देख रही थी। 

कांग्रेस की रणनीति थी कि खुद को प्रबल प्रतिद्वंदी के रूप में पेश करे। कांग्रेस मान रही है कि अगर शिअद-भाजपा का गठबंधन होता  तो उसका मुकाबला गठबंधन के साथ होता। अब गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। ऐसे में अब कांग्रेस का मुकालबा आम आदमी पार्टी से होगा। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बहुत पहले पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended