Main Logo

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है।

 | 
शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट में 15 नाम

Haryana tv24 news: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिवडी सीट से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे की बगावत के समय अनिल चौधरी ने ठाकरे परिवार का साथ दिया था। इसलिए पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है। शिवसेना ने अब तक 80 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 3 दिन पहले 23 अक्टूबर को जारी की लिस्ट में पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

शिवसेना उद्धव गुट सहित MVA के तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उद्धव गुट को अभी 5 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। MVA ने अब तक 173 कैंडिडेट का ही ऐलान किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस भी आज शाम तक अपने बचे 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने दी थी। शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम थे MVA में शिवसेना (UBT) ने 23 अक्टूबर की शाम सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। इसमें 65 नाम थे। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया था। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया। 

कांग्रेस बोली- MVA में सीट शेयरिंग पर आज पूरी तरह से सहमति बनेगी महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची आज शाम तक जारी करेगी। साथ ही महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीट बंटवारे को लेकर भी आज शाम तक अंतिम सहमति बन जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी।

कांग्रेस मुख्यालय (दिल्ली) में शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद उन्होंने कहा- MVA एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। जब गठबंधन होता है, तो सीट बंटवारे पर चर्चा होती है, लेकिन कल पूरी सूची जारी कर दी जाएगी।

दरअसल, 23 अक्टूबर को ही तीनों दलों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। 18 सीटें I.N.D.I.A. ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी। जबकि 15 सीटों पर पेंच फंसा हुआ था।

इसके बाद 24 अक्टूबर की रात कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम थे। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा था। पार्टी ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम से डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ प्रफुल गुडधे को उतारा है।

सपा ने 5 सीटें मांगीं, राज्य पार्टी प्रमुख अबू आजमी बोले- नहीं दीं तो 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने MVA से पांच सीटों की मांग की है। आजमी ने कहा कि चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए था, क्योंकि MVA पहले से ही बना हुआ है। अंदरूनी मतभेद होना ठीक नहीं है। सपा भी गठबंधन में है, लेकिन सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

मैंने पांच सीटों की घोषणा की है। MVA को सीटें मुझे देनी चाहिए। शरद पवार जी ने शनिवार दोपहर तक इंतजार करने के लिए कहा है। मैं इंतजार करूंगा, लेकिन अगर वे हमें शामिल नहीं करते हैं तो हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले सपा ने 12 सीटें मांगी थीं। साथ ही पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी।

NCP (SP) की पहली लिस्ट, 45 नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) यानी NCP (SP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 45 नाम थे। पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे रिश्ते में अजित पवार के भतीजे हैं। वहीं, अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से टिकट मिला है।

महायुति में अब तक 182 नाम की घोषणा 23 अक्टूबर: अजित गुट की NCP ने पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम दिए अजित पवार गुट की NCP ने 23 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। डिप्टी CM अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।​​ यह शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था। 

22 अक्टूबर: शिवसेना की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान शिवसेना ने 22 अक्टूबर की देर रात 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। शिंदे ने जून, 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है। 

21 अक्टूबर: भाजपा ने 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 99 नाम भाजपा ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें छह सीटें ST और चार SC के लिए हैं।

13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended