Main Logo

कांग्रेस का पटियाला में विरोध प्रदर्शन:लघु सचिवालय में धरना, वड़िंग बोले- किसानों को 50 हजार, मृतक को 10 लाख मुआवजा दे सरकार

आज कांग्रेसियों ने पटियाला के मिनी सेक्रेट्रिएट में धरना प्रदर्शन शुरू किया है। 

 | 
बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर और नेता पहुंच चुके हैं।

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने के लिए आज कांग्रेसियों ने पटियाला के मिनी सेक्रेट्रिएट में धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर और नेता पहुंच चुके हैं। कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत,

पूर्व कांग्रेसी मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के बेटे मोहित महिंद्रा धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे।

धरना स्थल पर पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा और साधू सिंह धर्मसोत।

धरना स्थल पर पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा और साधू सिंह धर्मसोत।

वहीं पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आते ही मंच को संभाला और सभी साथियों को सही तरीके से बैठकर धरने को जारी रखने के लिए अपील की।

वहीं रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि किसानों को 50 हजार,

जख्मी को 5 लाख और मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएं।

धरना स्थल पर जुटे कांग्रेसी और किसान।

धरना स्थल पर जुटे कांग्रेसी और किसान।

वहीं कांग्रेसियों के धरने में शामिल होने वालों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए मिनी सचिवालय के नजदीक पुलिस लाइन का एक गेट बंद कर दिया गया है

, ताकि भीड़ अंदर दाखिल न हो सके। इलाके में पुलिस बल तैनात करके कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि पिछले एक महीने से बाढ़ की वजह से लोगों और किसानों का काफी नुकसान हुआ। इसी नुकसान के लिए मुआवजे की मांग आप सरकार से कांग्रेसी कर रहे हैं।

धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस नेता और किसान।

धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस नेता और किसान।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended