Main Logo

पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, जालंधर-पानीपत हाईवे का होगा रिकंट्रक्शन और ब्यूटीफिकेशन

 | 
HighWay का रिकंट्रक्शन- ब्यूटीफिकेशन

HARYANATV24: पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बड़ा लेते हुए जालंधर से पानीपत तक सिक्सलेन हाईवे का रिकंट्रक्शन और ब्यूटीफिकेशन कराने जा रही है। इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। करीब 291 किलोमीटर लंबे इस सिक्सलेन हाईवे पर NHAI 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इसी साल अक्टूबर से इसका काम शुरू हो जाएगा। इसमें सर्विसलेन से मेन हाईवे पर आने वाले हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे। जालंधर के अलावा लुधियाना, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, सरहिंद, अंबाला, शाहाबाद, पिपली, करनाल और पानीपत जैसे शहर इस नेशनल हाईवे पर पड़ते हैं। नए प्लान में इन शहरों के रिहायशी इलाकों को खास तौर पर ध्यान में रखा गया है।

नए पुल और अंडरब्रिज बनेंगे
बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत सिक्सलेन हाईवे पर 5 नए पुल और कुछ अंडरब्रिज बनाए जाएंगे। पांच पुलों में से एक हरियाणा और बाकी चार पंजाब की सीमा में बनेंगे। हादसे रोकने के लिए नेशनल हाईवे पर ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने बने तकरीबन 300 अवैध कट बंद करने का भी प्लान है। यह पूरा प्रोजेक्ट अगले ढाई साल में कंप्लीट करने का टारगेट रखा गया है।

आधे-अधूरे काम के बावजूद टोल वसूली

पानीपत से जालंधर तक यह सिक्सलेन प्रोजेक्ट नवंबर-2011 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन इसका काम आज तक अधूरा पड़ा है। हाईवे के इस 291 किलोमीटर लंबे हिस्से पर 11 मई 2009 से 3 जगह टोल लिया जा रहा है। खास बात ये है कि लुधियाना, अंबाला और करनाल में बने टोल इस हाईवे के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल है।

नोटिस के बावजूद समाधान नहीं
जालंधर से पानीपत के बीच सिक्सलेन हाईवे का कॉन्ट्रैक्ट NHAI ने वर्ष 2008 में सोमा कंपनी को दिया था, लेकिन वाहन चालकों को नियमानुसार सुविधाएं नहीं मिल सकीं। NHAI ने कई बार सोमा कंपनी को नोटिस जारी किए लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। अब NHAI ने पानीपत से जालंधर के बीच अलग-अलग कंपनियों को टेंडर दिए हैं।

NHAI ने टेकओवर किया प्रोजेक्ट
यही नहीं, अब इस प्रोजेक्ट को NHAI ने खुद अपने हाथों में ले लिया है। इसी वजह से इस बार ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) का टेंडर जारी किया गया है।

 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended