Main Logo

पंजाब कांग्रेस में खुशी:वड़िंग बोले- सच्चाई की जीत हुई; फैसला अलग आता तो संविधान से भरोसा खत्म होता

 | 
पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने पर समूची कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने राहुल गांधी और सच्चाई से प्यार करने वाले लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जो लोग सच्चाई, लोकतंत्र को प्यार करते हैं और देश के संविधान में विश्वास रखते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है।

आज नेकी और सच की जीत हुई है। यदि फैसला अलग आता तो देश के लोगों का संविधान से भरोसा खत्म हो जाना था।

समाज को सच्चाई पर अडिग रहने का संदेश


राजा वड़िंग ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते किया।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सच्चाई सामने रखते हुए फैसला लिया है।

इससे समाज के निम्न स्तर के लोगों को भी संदेश मिला है कि सच पर सदैव खड़ा रहना चाहिए।

उन्होंने देश के लोगों समेत कांग्रेस व राहुल गांधी को बधाई दी।

वड़िंग ने कहा कि उन्हें आज ऐसा लगा है कि देश में कहीं न कहीं अभी भी जिंदादिल लोग हैं,

जो सच पर चलने बारे सोचते हैं और सच पर चलते हैं। कांग्रेस की सभी आस टूट चुकी थी। लेकिन आखिरी आस ने नेकी पर मोहर लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सजा पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई है।

जज ने कहा कि हम सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहने तक राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेस ने कहा, यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते-जय हिंद...

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended